मासिक राशिफल मई 2023ः इस महीने ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशियों को मिलेगा लाभ
Paliwalwani

मासिक राशिफल मई 2023ः इस महीने ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशियों को मिलेगा लाभ

Saturday, 29 Apr 2023

Image Credit : Paliwalwani
may 2023 horoscope
Paliwalwani

मेष राशि

मई का महीना मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस माह यदि आप कई समस्याओं से घिरे हैं तो आप खुद को समस्याओं से उभरते हुए पाएंगे। माह की शुरुआत में आप अपने कामकाज में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं।

may horoscope
Paliwalwani

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए मई का महीना सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला साबित होगा। माह की शुरुआत से ही आप कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों पर हावी होते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम रहेंगे। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पूर्व में निवेश किया धन लाभ देगा।

may 2023 horoscope

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए मई का महीना थोड़ा कष्टकारी साबित होने वाला है। इस महीने की शुरुआत में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। करीबी मित्रों का सहयोग समय पर न मिलने से मन थोड़ा अशांत महसूस कर सकता है। पूर्व में किसी योजना में निवेश किए गए धन का लाभ आपको मिल सकता है।

may horoscope

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए यह महीना बेहतर रहने वाला है। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि मई महीने की शुरुआत में ही आप अपने समय को मैनेज करके चलें। विदेश से जुड़ा व्यापार करने वालों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा।

may 2023 horoscope

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए मई का महीना मिलाजुला साबित होगा। महीने की शुरुआत में घरेलू समस्याओं के साथ कार्यक्षेत्र से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

may horoscope

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए मई का महीना जीवन में नए और बेहतर अवसर लेकर आएगा।विदेश से जुड़ा व्यापार करने वालों को अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको अपने मित्रों, परिचितों और परिजनों का सहयोग, सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा।

may 2023 horoscope

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को मई के महीना में बहुत ही सोच समझकर चलना होगा। आपको फिलहाल, लाभ पाने के चक्कर में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस माह अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं को आपको अपने स्वास्थ्य और सामान का विशेष ख्याल रखना होगा।

may horoscope

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मई का महीना थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। पेशेवर रूप से माह की शुरुआत आपके लिए संतोषजनक रहने वाली है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर्स और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा।

may 2023 horoscope

धनु राशि

धनु राशि के लोग मई महीने में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। इस दौरान आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपकी सभी समस्याओं का समाधान आपको मिल जाएगा। महीने के दूसरे भाग में आपको अपने समय और स्वास्थ्य दोनों का बहुत ध्यान रखना होगा।

may horoscope

मकर राशि

मई का महीना मकर राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। आप अपनी बातों से काम बनाएंगे और बातों से ही काम बिगाड़ भी सकते हैं। ऐसे में आपके लिए उचित यही होगा कि इस पूरे महीने अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।

may 2023 horoscope

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए मई का महीना मिले जुले परिणाम देने वाला रहेगा। महीने की शुरुआत में परिवार की जरूरतों पर जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है। इस दौरान घर की मरम्मत या कोई महंगी वस्तु आदि पर कोई बड़ी रकम खर्च करनी पड़ सकती है, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कार्यभार रहेगा।

may horoscope

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए मई का महीना शुभ और सफलता दिलाने वाला रहेगा। इस महीने आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी जिसकी मदद से आपको भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक या किसी मनोरंजन स्थल की यात्रा संभव है।

2 मई से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सोने की तरह चमकेगा भाग्य

Google Images
Read Now