गर्मी से राहत दिलाएगी ये चीज़ें, रखेंगी शरीर को ठंडा

Tuesday, 25 Apr 2023

Image Credit : Google Images

देश में चारों तरफ भयंकर गर्मी की मार से लोग परेशान हैं। ऐसे में इस मौसम में खान-पान को लेकर जरा भी लापरवाही की, तो इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए कूल-कूल फूड का सेवन करना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि आप इस गर्मी कौन से फूड अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आड़ू

आड़ू में फाइटोकेमिकल्स-डाइटरी फाइबर और पॉलीफेनोल की भरपूर मात्रा होती है। यह सभी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, आडू़ में विटामिन A और C भी होता है, जो शरीर को ठंडक देता है।

तरबूज

तरबूज में फाइबर-पोटैशियम, आयरन और विटामिन-A, C-B पाया जाता है। लेकिन इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक तत्व इसे सबसे खास बनाता है। दरअसल, तरबूज में 90% पानी रहता है, जोकि शरीर में पानी की कमी दूर करता है।

खीरा

खीरे में फाइबर और रफेज की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो न केवल मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है बल्कि शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। यही नहीं, 1 खीरा खाने से शरीर को 45 कैलोरी भी मिलती है।

सेब

'एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे' इस वाक्य के हिसाब से हर दिन सेब खाने से आप बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं। सेब में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

नारियल पानी

नारियल पानी में विटामिन मिनरल्स और दूसरे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। गर्मी के मौसम में नारियल पानी एक बेस्ट ड्रिंक है।

नींबू

नींबू में विटामिन-C, कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप दिन में दो बार नींबू का पानी पी सकते हैं।

खरबूजा

खरबूजे की तासीर ठंडी होती है। खरबूजे में फाइबर और फोलिक एसिड जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने में आपकी मदद करते हैं। आपको बता दें कि खरबूजे में 90% तक पानी होता है।

ब्रोकली

सूरज से निकलने वाली यूवी रेडिएशन शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव डालती हैं, जिसकी वजह से शरीर के अंगों में सूजन भी आ जाती है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में ब्रोकली शामिल करते हैं, तो आपको फायदा मिल सकता है।

सुहाना खान की इन फोटोज ने धड़का दिए लाखों के दिल

Instagram
Read Now