पैसा खींचने के लिए रोजाना करें ये 6 काम

Saturday, 02 Dec 2023

Image Credit : Google Images

धन कमाना

आज के समय हर कोई पैसा कमाने के लिए संघर्ष करता है। आइए जानते हैं कि रोजाना कौन से काम करने से धन की मात्रा बनी रहती है?

ज्योतिष शास्त्र

इसमें धन प्राप्त करने के लिए कई उपाय बताएं गए हैं। इन उपायों को करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

शिवलिंग पर जल चढ़ाना

आर्थिक तंगी से बचने के लिए शिव जी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और बेलपत्र, दूध और अक्षत चढ़ाएं।

मंदिर में दीपक जलाएं

रोजाना मंदिर में जाकर पूजा करना चाहिए। इस दौरान दीपक जलाना चाहिए और कलावा भी चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

घर में तुलसी का पौधा लगाएं

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इसे घर में लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

बृहस्पतिवार को व्रत रखें

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। बृहस्पतिवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से धन लाभ होता है।

पर्स में चावल के दाने रखें

अगर आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं तो पर्स में चावल का दाना रखें। इस बात का ध्यान रखें कि चावल टूटा न हो। ऐसा करने से पैसे की बर्बादी नहीं होती है।

पर्स में मां लक्ष्मी की तस्वीर रखें

धन की कमी से बचने के लिए पर्स में बैठी हुई मां लक्ष्मी की फोटो रखें। ऐसा करने से तेजी से धन का आगमन होता है।

धन वर्षा के लिए करें शुक्रवार दिन जरूर करे ये उपाय

Google Images
Read Now