होलिका अग्नि में इन लकड़ी को डालने से खुल जायेंगे किस्मत के ताले

Friday, 22 Mar 2024

Image Credit : Google Images

होलिका दहन 2024

होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इसकी अग्नि में कई चीजें डाली जाती हैं। आइए जानते हैं कि होलिका अग्नि में कौन सी लकड़ी डालने से किस्मत बदल जाती हैं?

होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त

इस साल होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 24 मार्च 2024 को रात 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस दौरान होलिका दहन करना शुभ होगा।

होलिका की अग्नि में डालें ये चीजें

होलिका दहन के समय अग्नि में कई चीजें डाली जाती हैं। इन चीजों का अलग-अलग महत्व होता है। कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे डालने से रोग दूर होने लगते हैं।

होलिका की अग्नि में चंदन की लकड़ी डालना

होलिका दहन के समय जलती अग्नि में चंदन की लकड़ी डालना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।

घर में सुख-समृद्धि आना

होलिका में चंदन की लकड़ी डालने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं और परेशानियां दूर होने लगती हैं।

गूलर के पेड़ की लकड़ी

होलिका की अग्नि में गूलर की लकड़ी डालना शुभ माना जाता है। इसके अलावा गोबर के उपले भी जलाना शुभ होता है।

बदल जाएगी किस्मत

होलिका में इन लकड़ियों को डालने से किस्मत बदल जाती है। इसके अलावा आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों को धन की प्राप्ति होगी।

होलिका की परिक्रमा करें

होलिका दहन के समय अग्नि की परिक्रमा करने से कुंडली में ग्रह मजबूत होने लगते हैं। इस दौरान अग्नि में नारियल डालने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।

होली के दिन राशि अनुसार करें ये काम, दूर होंगे सारे कष्ट

Google Images
Read Now