Top Holi Songs: होली को और रंगीन बना देंगे ये टॉप 10 बॉलीवुड गानें
Paliwalwani

Top Holi Songs: होली को और रंगीन बना देंगे ये टॉप 10 बॉलीवुड गानें

Friday, 22 Mar 2024

Image Credit : Google Images
top Bollywood holi songs
Paliwalwani

होली के गाने

होली का त्यौहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस साल होली 25 मार्च 2024 को मनाई जा रही हैं। ऐसे में होली का मजा गानों के बिना अधूरा होता है। आइये देखें होली स्पेशल टॉप बॉलीवुड सांग्स की लिस्ट।

Bollywood Holi Songs
Paliwalwani

रंग बरसे भीगे चुनर वाली

सिलसिला मूवी का यह गाना ' रंग बरसे भीगे चुनर वाली' सालों से होली के दिन सुना जा रहा है। इस गाने में अमिताभ बच्चन नजर आए हैं।

top Bollywood holi songs

बलम पिचकारी

बॉलीवुड का शानदार सांग 'बलम पिचकारी' भी इस होली अपनी प्लेलिस्ट में एड कर लीजिए। दीपिका रणबीर का यह सांग फिल्म ये जवानी है दीवानी से लिया गया है।

होली के दिन दिल खिल जाते हैं

शोले मूवी के इस गाने में अमिताभ और हेमा मालिनी हैं। यह सांग होली के लिए बेस्ट है। सालों से इसे होली पर सुना जा रहा है।

आज न छोड़ेंगे

कटी पतंग फिल्म से लिया गया यह गाना होली पर अक्सर आपको सुनने को मिल जाता है। यह गाना राजेश खन्ना और आशा पारेख फिल्माया गया है।

होली आई रे

मशाल मूवी के इस गाने में अनिल कपूर रंग गुलाल उड़ाते हुए रति अग्निहोत्री संग होली खेलते हैं। यह गाना भी होली पर जरूर सुने।

डू मी अ फेवर लेटस प्ले होली

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का 'वक़्त' फिल्म से लिया गया यह सांग होली पर समा बांध देगा।

होली खेले रघुवीरा

बागवान फिल्म का यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर जिंदा है। अमिताभ बच्चन हेमा मालिनी पर फिल्माया गया यह सांग आज भी लोग होली पर जरूर सुनते हैं।

सोनी सोनी - मोहब्बतें

सोनी सोनी सॉन्ग युवा और बूढ़े दोनों के बीच समान रूप से पसंदीदा है। मोहब्बतें फिल्म के गाने को उदित नारायण, जसपिंदर नरूला, उद्भव, मनोहर शेट्टी, ईशान, श्वेता पंडित, सोनाली भटावडेकर और पृथा मजूमदार ने गाया है।

बुधवार को करें ये अचूक उपाय, नहीं होगी धन धान्य की कभी कमी

Google Images & FreePik
Read Now